मोटी आइब्रो पाने के घरेलू उपाय

घने और सुंदर आइब्रो किसी के भी चेहरे को आकर्षक और सुन्दर बनाते हैं। पुरुष व् महिलाएं दोनों घने और सुंदर आइब्रो पाना चाहते हैं। वैसे चेहरे के अनुसार ही आइब्रो जंचता है लेकिन आईब्रो को सही आकर और शेप देने के लिए यह ज़रूरी है की  आइब्रो के बाल घने और मोटे हों। हालाँकि बाज़ार में ऐसे आइब्रो पेंसिल उपलब्ध हैं जिनके इस्तेमाल से आईब्रो को अस्थायी रूप से सुंदर बनाया जा सकता है लेकिन यह नेचुरल लुक नहीं देते। इसलिए यह जरूरी है की आइब्रो प्राकृतिक रूप से घना हो ताकि उनको चेहरे के अनुसार सही शेप दिया जा सके। अगर आपके आइब्रो हलके हैं तो आप नीचे दिए कुछ घरेलू उपाय अपनाएँ  जिनसे आप घर बैठे ही सुन्दर और आकर्षक आइब्रो पा सकती / सकते हैं-

सुंदर आइब्रो

  1. एलोवेरा जेल - भौहों (Eyebrow) पर एलोवेरा जेल लगाने से न सिर्फ भौहें घनी होंगी बल्कि आंखों के आस पास की त्वचा भी मुलायम और सुन्दर हो जाएगी। 
  2. प्याज - प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें। इस रस को आइब्रो पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। नियमित प्रयोग करने से कुछ ही दिनों में आपकी भौहें घनी और सुन्दर हो जाएँगी।
  3. मेथी - मेथी के दानों को करीब 6 घंटों के लिए पानी में भिगो दें और फिर इसे पीसकर कुछ बूंदे बादाम के तेल की मिला लें। रात को सोने से पहले इस पेस्ट को आइब्रो पर लगाएं। सुबह गुनगुने पानी से धो लें। नियमित प्रयोग करने से कुछ ही दिनों में आपकी भौहें घनी और सुन्दर हो जाएँगी।
  4. दूध - दूध में रूई भिगोकर आइब्रो पर लगाएं। दूध में मौजूद प्रोटीन और विटामिन आइब्रो की जड़ों तक पहुँचकर उन्हें पोषण देते हैं। यह आइब्रो ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद है।
  5. अंडे की जर्दी (Egg Yolk) - अंडे के पीले भाग को गाढ़ा होने तक फेंटे। अब इसे रूई की सहायता से दोनों भौंहों पर करीब 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं और सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें। अंडे में बहुत प्रोटीन होता है जो आइब्रो को घना बनाने में मदद करता है। नियमित प्रयोग करने से कुछ ही दिनों में आपकी भौहें घनी और सुन्दर हो जाएँगी।