बालों को रिंगलेट्स लुक देने के टिप्स

आपने कई हेयर स्टाइल ट्राई की होंगी जैसे की हेयर स्ट्रेटनिंग, बान्डिंग या पर्मिंग | अगर आप अपनी बालों को नया लुक देना चाहती हैं तो आप बालों के फैशन का एक नया स्टाइल अपना सकती हैं | वो है रिंगलेट्स हेयर स्टाइल| इस धुंघराले हेयर स्टाइल से आप अपनी पूरी पर्सनैलिटी चेंज कर सकती हैं |

Ringlet Hairstyle (रिंगलेट्स हेयर स्टाइल)

रिंगलेट्स हेयर स्टाइल में विविधता / वैराइटी


रिंगलेट्स हेयर स्टाइल के कई विविधता / वैराइटी मौजूद हैं - सॉफ्ट स्पायरल, टॉन्ग सेटिंग, हार्ड पर्म, वेट लुक पर्म, बॉटम कलर्स, पर्मानेंट ब्लो ड्रायर, टेक्सचर रिंगलेट्स, आउट कर्ल पर्म, रिंगलेट्स स्पाइरल मैगी व हार्ड रिंगलेट्स | इन सभी वैराइटी मैं सॉफ्ट वेट व वेवी रिंगलेट्स सबसे ज़्यादा ट्रेंड और डिमांड हैं | आप अपनी पसंद, बाल और चेहरे के अनुसार कोई भी रिंगलेट्स हेयर स्टाइल अपना सकती हैं |

समय व पैसा


रिंगलेट्स हेयर स्टाइल दो मोड़ मैं  है - टेंपरेरी व पर्मानेंट । टेंपरेरी रिंगलेट्स करवाने मैं लगभग 1 घंटे का समय लगता है और इस पर लगभग 500 /- से 1000 /- रुपए खर्च होंगे | पर्मानेंट रिंगलेट्स करवाने में 3 से 4 घंटे का समय लगता हैं और इस पर लगभग 1500 /- से 6000 /- रुपए खर्च होंगे | वैसे, रिंगलेट्स करवाने का खर्च बालों की लम्बाई पर निर्भर करता है | रिंगलेट्स से आपको सॉफ्ट व क्यूट लुक मिलता है और इससे आपकी पूरी पर्सनैलिटी बिल्कुल अलग लगने लगती है | पार्टी या फंक्शन में जाने के लिए रिंगलेट्स हेयर स्टाइल सही चुनाव है | रिंगलेट्स साड़ी, लहंगे व गाउन पर खूब जंचते हैं | वेट रिंगलेट्स में नॉन स्टिक ऑयली, लीवइन कंडिशनर वगैरह यूज किया जाता है | इससे आपके रिंगलेट्स हमेशा वेट लुक में नजर आते हैं और आपको मिलती है फ्रेश लुक |

रिंगलेट्स रोलर


रिंगलेट्स रोलर में ढेर सारे विकल्प मौजूद हैं - वुडन, जेल रोलर, फॉर्म, चॉपस्टिक व फिश रोलर | रिंगलेट्स में बालों के कर्ल की शेप हमेशा एक सी नहीं होती | यह रोलर के डिजाइन व शेप पर डिपेंड करता है कि कर्ल किस शेप में आएंगे | रिंगलेट्स के कई टेक्सचर हैं - क्रपिंग, स्पाटल व कैटरीना कैफ के सॉफ्ट लुक रिंगलेट्स | रोलर के टेक्सचर के मुताबिक बालों के रिंगलेट्स बनते हैं | रोलर का डिजाइन व शेप बहुत मायने रखती है |

रिंगलेट्स की देखभाल


रिंगलेट्स में हार्ड केमिकल यूज किये जाते हैं और इसलिए बाल रूखे व बेजान हो जाते हैं | इससे बचने के लिए आप बालों की कंडिशनिंग करें | रिंगलेट्स करवाने के बाद बालों को समय–समय पर कंघी करते रहें | रिंगलेट्स बनवाते समय ध्यान रखें कि इसके लिए जो भी केमिकल यूज किया जाए, वह अच्छी कंपनी का हो |

यूनिसेक्स स्टाइल


रिंगलेट्स हेयर स्टाइल की खास बात यह है की यह लड़कियों व् लड़कों दोनों पर जंचता है और दोनों में काफी डिमांड मैं हैं | यह यूनीसेक्स स्टाइल है जिसे लड़के व लड़कियां दोनों फॉलो कर सकते हैं |

रिंगलेट्स हेयर स्टाइल


रिंगलेट्स हमेशा मीडियम व लम्बे लेंथ वाले बालों में ही बनवाने चाहिए क्योंकि रिंगलेट्स बनवाने के बाद बालों की लेंथ आधी रह जाती है | लड़कियां रिंगलेट्स को स्टेप कट, यू कट , स्ट्रेट, लेयर कट बनवा सकती हैं |  वहीं लड़के स्पाइक व स्ट्रेट हेयर कट में रिंगलेट्स बनवा सकते हैं | अगर आपका फेस चौड़ा है तो आप लाइट व सॉफ्ट रिंगलेट्स बनवाएं | वहीं अगर आपका फेस पतला है तो आप पीछे के बालों में रिंगलेट्स बनवाएं |