होठों की सुंदरता और देखभाल

सुंदर व् स्वस्थ होंठ किसी की भी खूबसूरती में चार चाँद लगा हैं | सुंदर होंठ आपके चेहरे को और आकर्षक बना सकते हैं | कोई भी यह नहीं चाहता की उसके होंठ फटे व् रूखे-सूखे हों | लेखकों व कवियों ने चेहरे के साथ-साथ आंखों, बालों और होंठों की खूबसूरती को भी अपनी रचनाओं में उजगह दी है | अक्सर होंठों की तुलना गुलाब की पंखुड़ियों से की जाती है | होंठों की सुंदरता के साथ साथ होंठों की सही देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है | यहाँ मैं आपको यही बताउंगी की आप अपने खूबसूरत होठों की सही देखभाल कैसे करें |

सुंदर होंठ

होठों की सुंदरता के लिए क्या करें


अपने होठों को स्वस्थ रखने के लिए रात को सोने से पहले विटामिन ई और पेट्रोलियम जेली लगाएं | यह सारी रात आपके होठों को  मॉयश्चराइज़ रखतें हैं जिसके कारण होठों पर नमी बनी रहती है और होंठ नही सूखते | सुबहा उठ कर आप पाएंगी की आपके होंठ पिंक और सॉफ्ट हैं |

काम के दौरान होठों की देखभाल


यदि आप किसी आफिस के वातानुकूलित वातावरण में काम करती हैं तो उस दौरान एयरकडीशन की ठंढक आपको गर्मी से तो राहत दिलाती है पर होंठों की नमी चुरा लेती हैं | ऐसे में होंठों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए जरूरी है कि होंठों पर पर्याप्त मात्रा में मॉयश्चराइज़र लगाएं क्योंकि हमारे होंठ  स्वयं नमी नहीं उत्पन्न कर सकते है | इसीलिए अपने होठों पर एक मॉयश्चराइज़र का एक मोटा कोट ज़रूर लगाएं | आप चाहें तो कोई अछि ब्रांड का लिप बाम भी लगा सकती हैं | ऐसा करने से आपके होठों की नमी बनी रहेगी और वे नहीं सूखेंगे |

एस.पी.एफ सुरक्षा


अक्सर हम यही जानते और सोचते हैं की केवल शारीर और चेहरे को ही सनस्क्रीन की आवश्यकता होती है | लेकिन सच्चाई यह है की शारीर के साथ-साथ अपने होठों का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है | इसके लिए एस.पी.एफ यानि सनस्क्रीन की आवश्यकता है | यदि आप धूप में काम के लिए निकलती हैं या किसी और कारण से आपको धूप में रहना होता है तो होंठों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें | इसके लिए वैसलीन लिप गार्ड अपने साथ आवश्य रखें और समय-समय पर अपने होठों पर लगाती रहें जिससे होठों की नमी बनी रहे |

लिप स्क्रबिंग (एक्सफोलिएट)


अपने होठों की सुंदरता बनाए रखने के लिए सप्ताह में कम से कम  2 बार होंठों की नैचरल स्क्रबिंग अवश्य करें | नैचरल स्क्रबिंग करने से डेड स्किन बाहर निकल जायेंगे और रक्त संचार में भी वृद्धि होगी | घर पर स्क्रबिंग करने के लिए 5 से 6 बूंदें ऑलिव ऑयल की लें और उसे एक टेबिल स्पून शुगर पाउडर में मिला लें | इस मिश्रण को अपनी उँगलियों से हलके-हलके अपने होंठों पर रगड़ें (एक्सफोलिएट) | फिर अच्छे से धो कर वॉश करें और उसके बाद किसी अछि कंपनी का लिप मॉयश्चराइज़र लगाएं | ऐसा आप प्रतिदिन कर सकती हैं |

स्क्रबिंग के अन्य नुस्खे


  1. थोड़ा प्राकृतिक जैतून का तेल या नारियल का तेल लें | इसमें दो टेबिल स्पून ब्राउन शुगर  और 1 टी स्पून शहद मिलाएं | इन सबको मिलकर ग्राइंड करें ताकि एक पतला पेस्ट तैयार हो जाये | इस पेस्ट को होंठों के स्क्रब के रूप मैं प्रयोग करें | इसके प्रयोग से होंठों को स्मूथ मुलायम लुक मिलेगा |
  2. आप गुलाब की पत्तियों का स्क्रब बनाकर भी होंठों की स्क्रबिग के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं | इसे बनाने के लिए गुलाब की कुछ पंखुड़ियों को थोड़े से कच्चे दूध  में भिगो दें | फिर इसका पेस्ट तैयार कर लें | अब इसमें कुछ बूंदें ग्लीसरीन और शहद की मिला लें | इस तैयार पेस्ट को होठों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें फिर हल्के हाथों से स्क्रबिंग करें और सादे पानी से धो दें | स्क्रब के बाद मॉयश्चराइज करने के लिए पेट्रोलियम जेली लगा लें | इससे होठों कि डेड स्किन निकल जायगी और होंठ गुलाबी बने रहेंगे |